मुख्यमंत्री के आने से पहले इंदौर में, नशे में टल्ली पुलिस वाले ने 2 पुलिसकर्मियों को उड़ा दिया

Updesh Awasthee
इंदौर, 02 मई 2026
: दिनांक 3 में को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत साइक्लोथान के लिए आ रहे हैं और इससे ठीक पहले नशे में टल्ली एक पुलिसकर्मी ने, नाइट ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मचारियों को अपनी कार से टक्कर मार कर उड़ा दिया। यह ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला है। इस घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर पुलिस थाने में दर्ज की गई है। 

Indore Incident Before CM Visit: Two Police Personnel Injured in Alleged Drunk Driving Case

पुलिस के मुताबिक बीट बिजलपुर में आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले ड्यूटी पर थे। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। गश्त के दौरान दोनों दुर्गानगर एबी रोड के पास बाइक के साथ खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रात में दोनों आरक्षक सड़क किनारे खड़े हैं। एक बाइक पर बैठा है, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आती है और दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरते हैं।

लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को निकाला हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार चालक पुलिसकर्मी नशे में था हादसे में भूरालाल जामले के पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं प्रमोद त्यागी के पैरों में चोट आई है। पुलिस के अनुसार कार डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी विजय चौहान चला रहा था, जो नशे में था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!