दांपत्य तनाव - इंदौर में करोड़पति कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
इंदौर, 04 मई 2026:
क्या इस बात पर सामान्य तौर पर विश्वास किया जा सकता है कि, एक उच्च शिक्षित, सफल करोड़पति कारोबारी, अपने दांपत्य जीवन में इतना अधिक तनाव ग्रस्त था कि उसने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ऐसा ही हुआ है। 

Domestic Discord Leads to Suicide: Indore Crorepati Businessman Shoots Himself Dead

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 62 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी सुधीर पाटनी पिता राजवीर पाटनी बॉम्ब हॉस्पिटल के पीछे पॉश टाउनशिप 'शांति निकेतन' में रहते थे। वे शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी थे। उनके दोनों बच्चे (बेटा और बेटी) यूएसए में रहते हैं। डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुधीर पाटनी और उनकी पत्नी के बीच में रात में विवाद हुआ था। इसके बाद पाटनी कमरे में गए और खुद को गोली मार ली।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाटनी की पत्नी सोमवार को दोपहर की फ्लाइट से बच्चों के पास विदेश जाने वाली थीं, लेकिन रात में पाटनी ने पत्नी से कहा कि वह विदेश ना जाएं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी लंबे समय से बच्चों के पास विदेश जाने के लिए कह रही थी, लेकिन पाटनी लगातार मना कर रहे थे।

उस समय उनकी पत्नी घर में ही थीं

पुलिस का कहना है कि, जिस वक्त पाटनी ने खुद को गोली मारी, उस समय उनकी पत्नी घर में ही थीं, लेकिन उनसे काफी दूर थीं। जब वे कमरे में पहुंचीं तो पाटनी पड़े हुए थे और उनके सिर से खून वह रहा था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एमवाय हॉस्पिटल में रखवा दिया है। दरअसल, इंदौर में पाटनी के परिवार का कोई सदस्य नहीं है। बच्चे भी यूएसए में हैं। बच्चों को घटना की सूचना दे दी गई है। वे आएंगे तब पाटनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!