इंदौर, 8 मई 2026: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा मास्टर ऑफ कॉमर्स 4th सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस समाचार में हम आपको मेरिट लिस्ट में टॉप टेन विद्यार्थियों के नाम, रिजल्ट की सामान्य समीक्षा और रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं।
DAVV Indore MCom 4th Semester Result, Top 10 Merit List, Direct Link Here
इस परीक्षा में टोटल 866 विद्यार्थी शामिल हुए थे। मेरिट लिस्ट में टॉप टेन में 10 में से 9 नाम छात्राओं के हैं। केवल एक छात्र टॉप टेन में शामिल हो सका। सेमेस्टर का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। 866 में से 42% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं जबकि फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या केवल 11 है। 29 छात्र ATKT (Allowed to Keep Terms) श्रेणी में आए हैं और 155 विद्यार्थियों (लगभग 18%) के परीक्षा परिणाम (W.H. Withheld) रोक दिए गए हैं। यह अपने आप में एक बड़ी संख्या है।
DAVV Indore M.Com. 4th Semester Merit List Top-10
घोषित रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्रों की सूची इस प्रकार है:
- MANSI AHUJA 1419/1700,
- GAUSIYA FATIMA ANSARI 1381/1700,
- SHAILLY PATEL 1357/1700,
- IRAM HUSSAIN 1333/1700,
- PALLAVI GUPTA 1318/1700,
- RASHI SONI 1315/1700,
- VIDHI TRIVEDI 1314/1700,
- AYUSHI SOLANKI 1312/1700,
- AAKASH PANDEY 1299/1700,
- AFSHA YUSUFI 1284/1700,
DAVV Indore M.Com. 4th Semester Results Direct Link
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर के एम.कॉम. चतुर्थ (फाइनल) सेमेस्टर (अप्रैल 2026) के परीक्षा परिणामों की डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है कृपया क्लिक कीजिए। यह लिंक उस आधिकारिक पास-लिस्ट (Pass List) की है जिसमें परीक्षा में सम्मिलित सभी 866 छात्रों के परिणाम, उनके रोल नंबर, नाम और प्राप्त अंकों के साथ दिए गए हैं। इस सूची में छात्र अपना स्टेटस (जैसे: FIRST, SECOND, W.H. या ATKT) देख सकते हैं।

.webp)