VIDEO NEWS - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा : ममता जब निर्ममता करेगी, तो उसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 04 मई, 2026
: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के शब्दों में अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है, चुनाव की इस बेला में दिल से बधाई। 

CM Dr Mohan Yadav Targets Mamata Banerjee: “Cruelty Will Come at a Cost”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, असम ने फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की विजय की तरफ कदम बढ़ाए हैं। बंगाल आज़ादी के पहले से बहुत सक्षम-सशक्त और विकासपरक राज्य हुआ करता था, लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट, फिर टीएमसी के राज के कारण बंगाल आज देश में पिछड़ा राज्य बन गया है, इसका बड़ा कारण बंगाल का नेतृत्व रहा है। टीएमसी ने जिस प्रकार से दुरवस्था की थी, यह चुनाव परिणाम उसका प्रतिकार है। जो सर्वे आए थे, आज वे लगभग सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। प्रचंड जीत के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से ग्वालियर में चर्चा करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में 22वां राज्‍य एनडीए के साथ खड़ा होता दिखाई रहा है और देश में 17वां मुख्‍यमंत्री भाजपा का होगा। भाजपा के प्रति प्रेम दिखाने और निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में धैर्य बनाए रखने के लिये बंगाल की जनता बधाई की पात्र है। सभी हथकंडों को फेल करते हुए, हिंसा, आतंक, अव्यवस्था और तमाम कठिनाइयों के बावजूद जनता अपने निर्णय के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ रही और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीती। ममता जब निर्ममता करेगी, तो उसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्‍व में सुशासन की बयार चल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री नितिन नबीन और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता द्वारा की गई मेहनत का यह सुखद परिणाम है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!