मैं SDOP के बंगले को गोबर से भरवा दूंगा: विधायक प्रीतम लोधी की धमकी

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 अप्रैल 2026
: शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक श्री प्रीतम लोधी आज विधायक काम और डॉन ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के खिलाफ लगातार उनका दूसरा बयान आया है। इसमें उन्होंने पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहां है कि यदि पुलिस ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो 10000 लोगों के साथ जाऊंगा और करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ (IPS) के बंगले को गोबर से भरवा दूंगा। विधायक श्री लोधी इस तरह के बयान उस समय दे रहे हैं जब पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। भाजपा विधायक के ऐसे बयान चुनाव को भी थोड़ा बहुत प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक महोदय को समझ चुके हैं परंतु हेमंत जी की बात मानता कौन है।

बात क्या हुई, विधायक प्रीतम लोधी इतना भड़क क्यों गए

दरअसल 16 अप्रैल को विधायक श्री प्रीतम लोधी के सुपुत्र श्री दिनेश लोधी ने THAR से पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें से एक लड़के के ऊपर से पहिया निकल गया था।
उस समय विधायक ने बयान दिया था कि पुलिस नियम के अनुसार कार्रवाई करें परंतु जब पुलिस ने नियम के अनुसार कार्रवाई कर दी और मामला दर्ज कर लिया तो विधायक श्री प्रीतम लोधी भड़क उठे हैं। 

एक बयान सुबह दिया था और दूसरा बयान शाम को आ गया है। 
ताज़ा बयान में श्री प्रीतम लोधी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से पूछ रहे हैं कि आपके ऊपर से आदेश कौन भेजता है। क्या आप शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी चला रहे हो। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी दी कि यदि एसपी शिवपुरी ने 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो वह 10000 लोगों को लेकर जाएंगे और एसडीओ भी करैरा के बंगले को गोबर से भरवा देंगे। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि एसडीओपी करैरा के पद पर वर्तमान में श्री आयुष जाखड़ (IPS) पदस्थ हैं।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!