केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी, OMR शीट और उत्तरों को चुनौती देने की सुविधा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 13 मार्च 2026
: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिकाओं की छवियां और आधिकारिक उत्तर कुंजियाँ (Answer Keys) वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।

CTET 2026: Answer Key, OMR Sheet Uploaded; Window Open to Challenge Answers

परीक्षार्थी अपनी OMR शीट और उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर कर सकते हैं। यह सुविधा 12 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक अपने आप निष्क्रिय हो जाएगी। एक प्रकार से देखा जाए तो कैंडिडेट्स के पास केवल 2 दिन है। 12 तारीख की शाम को लिंक ओपन की गई। जब तक सूचना मिली तब तक तारीख बदल चुकी थी और लास्ट डेट को कभी लास्ट डेट काउंट नहीं करना चाहिए क्योंकि लास्ट डेट को कुछ भी हो सकता है। इसलिए कैंडिडेट के पास सिर्फ 14 मार्च तक का समय है।

How to challenge the CTET Answer Keys

यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश जारी किए हैं:
चुनौती शुल्क: उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को ₹1000 प्रति प्रश्न का शुल्क देना होगा।
भुगतान का माध्यम: यह शुल्क केवल क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ही जमा किया जा सकता है।
शुल्क वापसी की नीति: सामान्य तौर पर जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा। हालांकि, यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है (अर्थात विषय विशेषज्ञों को उत्तर कुंजी में कोई गलती मिलती है), तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
विशेष सलाह: बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने स्वयं के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ही भुगतान करें, क्योंकि रिफंड (यदि कोई हो) सीधे उसी खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा।

सीबीएसई का कहना है कि, चुनौतियों के संबंध में सीबीएसई (CBSE) का निर्णय अंतिम होगा और इस पर आगे किसी भी प्रकार के पत्राचार या संचार पर विचार नहीं किया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगा लेकिन यदि उम्मीदवार को रखता है कि वह सही है और उसके साथ न्याय नहीं हुआ है तो वह न्यायालय में जा सकता है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!