मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर 2025 को रात्रि 11:23 PM भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में प्रत्येक ट्रांसफर लाखों लोगों को प्रभावित करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इंदौर और जबलपुर सहित 5 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश शासन - आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना
डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े (2006): सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त, इंदौर संभाग, इंदौर।
श्री दीपक सिंह (2007): आयुक्त, इंदौर संभाग, इंदौर तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) से वि.क.अ.-सह-सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल।
श्री अभिषेक सिंह (2009): वि.क.अ.-सह-सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग।
श्री आशीष सिंह (2010): कलेक्टर, जिला इंदौर तथा मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला, उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार) से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, उज्जैन तथा मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला, उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार)।
श्री दीपक कुमार सक्सेना (2010): कलेक्टर, जिला जबलपुर से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार)।
श्री शिवम वर्मा (2013): आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) से कलेक्टर, जिला इंदौर।
श्री राघवेंद्र सिंह (2013): कलेक्टर, जिला आगर मालवा से कलेक्टर, जिला जबलपुर।
श्री दिलीप कुमार यादव (2014): कलेक्टर, जिला कटनी से आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार)।
सुश्री ऋचा सनोबर (2015): कलेक्टर, जिला बड़वानी से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
श्री आशीष तिवारी (2016): उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर, जिला कटनी।
श्रीमती जयति सिंह (2016): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, उज्जैन से कलेक्टर, जिला बड़वानी।
श्रीमती प्रीति यादव (2016): आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर से कलेक्टर, जिला आगर मालवा।
डॉ. परीक्षित झायडे (2017): उप आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर।
श्री रामप्रकाश अहिरवार (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर से आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर।