INSTAGRAM से डाउनलोड हुआ बॉयफ्रेंड 3 साल तक रेप करता रहा - BHOPAL NEWS

लड़कियां अपनी लाइफ को अधिकतम रिस्क में लेकर जा रहीं है, अपराधों का शिकार हो रही है और उसके बाद भी यह सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोलार इलाके में रहने वाली एक लड़की ने जैसे ही अपनी जिंदगी के 18 वर्ष पूरे किए, अपनी जिंदगी के फैसले खुद करने लगी। INSTAGRAM से बॉयफ्रेंड डाउनलोड कर लिया। पूरे 3 साल तक वह अपराधी लड़की के साथ बलात्कार करता रहा और लड़की यह विश्वास करती रही की एक दिन उन दोनों की शादी हो जाएगी। शादी तो नहीं हुई लेकिन शादी से पहले लड़की प्रेग्नेंट हो गई। 

INSTAGRAM से बॉयफ्रेंड डाउनलोड कर लिया से क्या तात्पर्य है

भारतीय परंपराओं में किसी भी व्यक्ति के साथ शादी संबंध का विचार आते ही सबसे पहले उसके बारे में और उसके परिवार के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती है। कुछ साइकोलॉजिकल टेस्ट लिए जाते हैं। थोड़ी पूछताछ की जाती है। उसके बाद शादी के लिए हां की जाती है और गारंटी के तौर पर सवा ग्राम सोने का आभूषण दिया जाता है। इस मामले में लड़की ने लड़के के बारे में कुछ भी पता नहीं किया। लड़की को सिर्फ इतना पता है कि लड़के का नाम चिराग सिंह है। मोबाइल पर बात होती थी इसलिए मोबाइल नंबर पता है। इतनी कम जानकारी होने के बावजूद लड़की ने लड़के पर विश्वास कर लिया। जिस समाज में लोग सवा ग्राम सोना देने से पहले पूछताछ करते हैं, लड़की ने अपना सब कुछ सौप दिया। 

INSTAGRAM पर हुई चैटिंग प्यार में बदल गई

एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता कोलार इलाके में रहती है। ग्रेजुएशन के बाद प्राइवेट जॉब कर रही है। वर्ष 2023 में उसकी बात इंस्टाग्राम पर एक लड़के से शुरू हुई जिसे अपना नाम चिराग सिंह बताया। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और मोबाइल फोन पर बात होने लगी। 18 फरवरी 2023 में चिराग ने लड़की को मिलने बुलाया और हबीबगंज स्टेशन के करीब एक OYO होटल में ले गया। यहां दोनों के बीच पहली बार फिजिकल रिलेशन बने। लड़की का कहना है कि चिराग सिंह ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसलिए उसने, अपने साथ हुए बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

लड़की के प्रेग्नेंट होते ही बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया 

सिर्फ इतना ही नहीं, 3 साल तक लड़के ने जब भी बुलाया लड़की उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए गई। इतनी लंबी अवधि के दौरान भी लड़की ने लड़के के माता-पिता, परिवार और एड्रेस कुछ पता नहीं किया। पिछले दिनों लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने इसकी जानकारी अपने सपनों के पति को दी तो उसका असली चेहरा सामने आ गया। उसने बातचीत करना ही बंद कर दिया। तंग आकर लड़की ने अपना गर्भपात करने के लिए बिना किसी डॉक्टर की सलाह लिए, कुछ दवाइयां का सेवन कर लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

लड़कियों को एक दूसरे को समझाना चाहिए

परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर देखते ही समझ गई। उसने पुलिस को सूचना दी। कोलार पुलिस ने जीरो पर रेप केस दर्ज कर डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर लड़के का पता लगा लेगी। उस बदमाश को पकड़ भी लिया जाएगा, और लड़की के बयान के आधार पर सजा भी हो जाएगी। लेकिन मुद्दे की बात यह है कि, एक अज्ञात व्यक्ति के ऊपर इतना भरोसा करना क्या उचित है। 18 साल की उम्र के बाद लड़कियां अपनी लाइफ के फैसले खुद करने लगती है। अपनी मां से भी मशवरा नहीं करती। कम से कम लड़कियों को इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को इसके बारे में समझाना चाहिए। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!