मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। कई इलाके ऐसे हैं जिनमें पिछले 10 दिन में मेंटेनेंस के नाम पर तीन बार 4-4 घंटे की कटौती हो चुकी है। 25 जून को तो सुबह 4:00 बजे से कटौती शुरू कर दी जाएगी और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इसके अलावा कई इलाकों में बिना जानकारी के भी आधे घंटे की कटौती हो जाती है।
सुबह 4 से 5 बजे तक:-
साकेत नगर, अलकापुरी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स, शक्तिनगर, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2, बरखेड़ा पठानी, कृष्णा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, मजदूर विकास कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 9.30 से 10 बजे तक और दोपहर 12 से 12.30 बजे तक:
फॉरच्यून डिवाइन सिटी, बागली रोड, ग्लोबल अनंता, इडन पार्क, प्रेस्टीज हेरिटेज, हरिपुरम कॉलोनी, ओपेल हाइट्स, मिरकार कॉलोनी, क्रस्टल ग्रीन, जाटखेड़ी, 16 एकड़, बागमुगालिया बस्ती, भवानी नगर, मिसरोद, कोरल कॉटेज एवं आसपास।
सुबह 10 से 11 बजे तक और दोपहर 2 से 3 बजे तक:
अमरावतखुर्द, गिरनार कॉलोनी, गिरनार हिल्स, वेदवती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक:
रजत विहार, लैंड मार्क, वैष्णो परिसर, राधा-कृष्णा इन्क्लेव, भेल संगम टॉवर, आदि परिसर, लैंड मार्क स्क्वेयर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
राहुल नगर, शबरी नगर, श्याम नगर, पातरा रोड, पुष्पम अपॉर्टमेंट, पटेल नगर, गुरुद्वारा रोड एवं आसपास के इलाके।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक:
अरविंद विहार, रामेश्वरम, बाग सेवनिया, पुरानी बस्ती, महेशमती कॉलोनी, गायत्री विहार, ऋषिकेश विहार, सिल्वर स्टेट, शंकराचार्य फ्लॉवर सिटी, द्वारिका परिसर एवं आसपास।
दोपहर 2 से 3 बजे तक:
लहारपुर, बागमुगालिया एक्सटेंशन एवं आसपास।