UJJAIN KUMBH MELA NEWS - घने कोहरे में कलेक्टर ने शिप्रा नदी में नाव से 29KM का दौरा किया

Updesh Awasthee
एक तरफ देश में आस्था का सैलाब प्रयागराज कुंभ में उमड़ रहा है, प्रयागराज सिंहस्थ में देश विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी मां गंगा में लगाई जाएगी। वही संत-महंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार एवं उज्जैन जिला प्रशासन कमर कस के तैयारी कर रहा है। 

उज्जैन कलेक्टर सुबह 7 बजे घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार मां शिप्रा के पावन तट पर त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह तड़के सुबह 7 बजे घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे। त्रिवेणी घाट पहुंच कर कलेक्टर श्री सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने नाव में सवारी कर पतित पावनी शिप्रा मैया के घाटों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह त्रिवेणी घाट से नाव में सवार होकर गऊ घाट पहुंचे वहां से लालपुर ब्रिज रपट होते हुए भूखी माता घाट से राम घाट पहुंचे वहां मां शिप्रा का जलार्पण कर केडी पैलेस तक 29 किमी के घाटों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मयंक सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण,घाटों के पहुंच मार्गो को पक्का कर सुविधायुक्त बनाना ,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए घाटों की सीढ़िया को मापदंड के अनुसार चौड़ी बनाने, घाटों की स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व घाटों पर फिसलन से श्रद्धालु घायल ना हो ऐसे मापदंडों के अनुसार डीपीआर जल्द तैयार करवाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट,एसडीओ जल संसाधन श्री योगेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!