BHOPAL NEWS- कॉलेज बस एक्सीडेंट, एक विद्यार्थी की मृत्यु, कई छात्रों की हालत गंभीर

Updesh Awasthee
आईसर साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी से वापस लौट रहे 50 विद्यार्थियों से भरी हुई एक कॉलेज बस को, ट्रक ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में एक विद्यार्थी की मृत्यु हो जाने और कई विद्यार्थियों की हालत गंभीर होने के समाचार मिल रहे हैं।  

पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज की बस का एक्सीडेंट, 55 लोग सवार थे

टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि, दोपहर दो बजे के लगभग पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के 51 बच्चे, 04 स्टॉफ सहित कुल 55 लोग IISER कॉलेज में विजिट कर लौट रहे थे। तभी निफ्ट कॉलेज के पास भौरी में बस क्रमांक नं 04 ZH 3229 को पीछे से ट्रक नंबर RJ 17 GA 8818 के चालक ने टक्कर मार दी है।

एक छात्र की मृत्यु दो गंभीर हैं

पीपल्स इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से बताया गया है कि, हादसे में स्टूडेंट विनीत साहू की मौत हो गई। वह बिरसिंहपुर पाली का रहने वाला था। वहीं विमल यादव एवं छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। 29 छात्रों को मामूली चोंटें आई हैं। 13 लोग सुरक्षित है।

बस में फंसे हुए थे स्टूडेंट, ग्रामीण मदद करने पहुंचे

भाैंरी में रहने वाले हितेश राठौर ने बताया कि मैं काम पर गया था। दोपहर में अचानक कॉल आया। गांव में एक कॉलेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है। दर्जनों बच्चे बस में फंसे हैं। मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाने में मदद की। कई बच्चों की हालत बेहद खराब है, किसी के हाथ तो किसी के पांव टूटे थे। कई बच्चों के सिर में गंभीर चोट दिख रही थी। कुछ के हाथ पांव में कट के निशान भी देखे हैं। 

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक ओवर स्पीड था। बस अपने रास्ते मध्यम गति से चल रही थी। तभी पीछे से ट्रक के ड्राइवर ने जोरदार टक्कर मारी। वह बस को कई मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे के तत्काल बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!