MP NEWS - ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के आरोप का जवाब इन शब्दों में दिया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाया था। श्री सिंधिया ने इस आरोप का खंडन तो नहीं किया परंतु उनकी दो पंक्तियों को, श्री दिग्विजय सिंह के आरोप का जवाब बताकर प्रचारित किया जा रहा है। 

दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर आरोप

मध्य प्रदेश के परिवहन में विभाग में हजारों करोड़ के ब्लैक मनी ट्रांजैक्शन और डिपार्टमेंट के तीन में से एक कटर सौरभ शर्मा का खुलासा हो जाने के बाद श्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, मध्य प्रदेश में जब कमलनाथ जी की सरकार बनी थी, तब उन पर (तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ पर) बड़ा दबाव था कि राजस्व और परिवहन गोविंद सिंह को दिया जाए। ये दवाब सिंधिया जी का था, अब क्यों था ये सिंधिया बतायेंगे। परिवहन विभाग में नियुक्ति के लिये कमलनाथ ने एक बोर्ड बना दिया था। बोर्ड के जरिये नियुक्ति होती थी। सरकार गिरने पर कमलनाथ द्वारा गठित बोर्ड को खत्म करवा दिया गया। नाके की फिर बोली लगती थी जो ज्यादा बोली लगाता था उसे मिलता था। 

सिंधिया का दिग्विजय सिंह को जवाब

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब दे दिया है। अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि, "आदमी की पहचान,उसके धन या आसन से नहीं होती, उसके मन से होती है। मन की फकीरी पर कुबेर की संपदा भी रोती है।"। हमने जब इस समाचार की पुष्टि की प्रक्रिया चलाई तो पता चला कि, उन्होंने अटल जी की यह पंक्तियां उनको श्रद्धांजलि देते हुए अपने X हैंडल पर लिखी हैं। वह ट्वीट भी इस समाचार में संलग्न है। गोल्ड या नगद नोटों से भरी हुई सौरभ शर्मा की गाड़ी, जय विलास पैलेस जाती थी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!