MP NEWS - भोपाल में प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर लोग शर्त लगा रहे हैं

प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर कल फिलिपींस लिखा था। आज बांग्लादेश लिखा था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोग शर्त लगा रहे हैं कि, लोकसभा के अगले कार्य दिवस प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर क्या लिखा होगा। यह बिल्कुल ऐसा ही है जैसा क्रिकेट में होता है। लोग किसी पैटर्न को ध्यान में रखते हुए पूर्वानुमान जारी करते हैं और यदि किसी दूसरे व्यक्ति का पूर्वानुमान अलग होता है तो दोनों लोग शर्त लगाते हैं। भोपाल में एक सिंडिकेट इस प्रकार के अवसर का हमेशा लाभ उठाता है। भोपाल के मार्केट में कुछ नाम चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह प्रियंका गांधी के बैग पर लिखा होगा। 

प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर मणिपुर

सबसे ज्यादा लोगों द्वारा दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर अगला शब्द "मणिपुर" होगा। मणिपुर राज्य पिछले कुछ समय से अस्थिरता और हिंसा का सामना कर रहा है। हैंडबैग पर मणिपुर लिखकर प्रियंका गांधी दुनिया का ध्यान इस मुद्दे पर आकर्षित कर सकती है। वैसे भी कांग्रेस पार्टी लंबे समय से मणिपुर के मुद्दे पर सरकार का घेराव करती आ रही है। मणिपुर की अस्थिरता को केंद्र सरकार का फेलियर बताया जा रहा है। इस मामले में सरकार बैकफुट पर है। उसके पास कोई समाधान नहीं है। 

प्रियंका गांधी के हैंडबैग पर संभल

प्रियंका गांधी ने अपने हैंडबैग पर बांग्लादेश लिखकर हिंदू और ईसाई संप्रदाय के लोगों को समर्थन मांगा है। इस बात की संभावना है कि वह अपने हैंडबैग पर "संभल" लिखकर, भारत के अल्पसंख्यक समाज की सहानुभूति प्राप्त करेंगी। यदि प्रियंका गांधी अपने हैंडबैग पर संभल लिखती है तो, यह केवल एक पॉलीटिकल मैसेज नहीं होगा बल्कि पॉलिटिकल स्टेटमेंट होगा। वैसे भी गांधी परिवार उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की लंबे समय से कोशिश कर रहा है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है। 

इसके अलावा और भी बहुत सारे शब्द हैं। कुछ लोग तो प्रियंका गांधी की हैंडबैग पर वह शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर प्रियंका गांधी का हैंडबैग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!