कल का मौसम - मानसून के बादलों में कितना दम है, डॉ चंद्र मोहन की विशेष रिपोर्ट पढ़िए - WEATHER

Updesh Awasthee
आज बुधवार को आखिरकार उत्तर भारत के बड़े इलाके से विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की मौसम विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर विदाई हों गई है। वर्तमान परिदृश्य में मानसून की वापसी की कंडिशन पिछले एक सप्ताह से बनीं हुईं थी, केवल राजस्थान के कुछ हिस्सों से और हरियाणा के सिरसा से शुरू हो कर जो आखिरकार मानसून आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सम्पूर्ण इलाके से टाटा वाय वाय कर गया है। 

लद्दाख से दिल्ली तक के इलाके को मानसून की बाय-बाय

पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तेज़ गति से पश्चिमी गर्म हवाएं लगातार वातावरण से नमी को सोख रही है। धीरे-धीरे जिस तरह मानसून की समय से पहले धमाकेदार एंट्री हुई उसी तरह इस साल मानसून के वापसी जाते हुए लेट है। इस बार हरियाणा राज्य में मानसून सामान्य से 5% कम रहा। आज भारत के उत्तरी पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, साथ ही साथ उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर से रूखसत हो चूका है। 

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से से मानसून की वापसी शुरू

मानसून राजस्थान के अधिकतर इलाको से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से, उत्तर मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों से भी जा चुका है। आने वाले दो तीन दिनों तक उपरोक्त राज्यों से सम्पूर्ण इलाके से मानसून की विदाई हों जाएगी सम्पूर्ण इलाकों से जाने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है। आज मानसून विदाई की वापसी रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दिसा, सुरेंद्रनगर और जूनागढ़ से गुजर रही है। 

दिल्ली की सर्दी कब शुरू होगी

अक्टूबर महीने में आने वाले दिनों में 5-6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिसमें से दो तीन पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बारिश बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी। अक्टूबर महीने के पहले पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी जों सामान्य से अधिक बने रहेंगे जबकि दूसरे पखवाड़े के अन्तिम सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और धीरे-धीरे आमजन को सुबह के समय मीठी ठंड महसूस होने लगेगी। डॉ चन्द्र मोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!