---------

BHOPAL NEWS - चुनाव प्रचार के बीच पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह का बुलडोजर कांड, पब्लिक भड़की

विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपना एक नया आश्रम बना रही है। इसके लिए उन्होंने जमीन खरीद ली है। जमीन पर कब्जा लेने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। इसके कारण पब्लिक भड़क गई। प्रज्ञा सिंह को मौके से भागना पड़ा और बुलडोजर का ड्राइवर भी बुलडोजर छोड़कर भाग गया। भोपाल में चुनाव प्रचार के बीच यह मामला सुर्खियों में आ गया है। 

ग्रामीणों का गुस्सा देख पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाग गई

मामला सोमवार 22 अप्रैल 2024 की रात 9:00 बजे का है। प्रज्ञा सिंह ने नेवरी के पास नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन खरीदी है। प्रॉपर्टी पर कब्जा की कार्रवाई दिन के समय की जाती है परंतु पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर रात 9:00 बजे बुलडोजर लेकर अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गई। यहां उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बनाई गई एक बाउंड्री वॉल तोड़ दी। यह देखकर ग्रामीण भड़क उठे, लामबंद हो गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी कार में बैठकर भाग गई। यह देखकर बुलडोजर का ड्राइवर भी बुलडोजर छोड़कर भाग गया। 

पटवारी ने प्रज्ञा सिंह का बुलडोजर जप्त कर लिया

हंगामा बढ़ने पर निशातपुरा थाने के टीआई रूपेश दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और उन्होंने प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर देर रात पटवारी दुलारे खां थाने पहुंचे। दुलारे खां ने कहा कि कुछ शासकीय और कुछ निजी जमीन पर कब्जा होने की शिकायत है। जेसीबी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });