BHOPAL-BINA-JHANSI से KANPUR जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़, ट्रेनों की स्पीड बढ़ी - RAIL SAMACHAR

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, बीना जंक्शन और उत्तर प्रदेश की झांसी रेलवे स्टेशन से कानपुर की ओर जाने वाली रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। इस रूट पर चलने वाली करीब 100 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों के रेल यात्री कानपुर के लिए झांसी स्टेशन से यात्रा करते हैं। 

भीमसेन-झांसी रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई

कानपुर से मिली खबर के अनुसार, शनिवार को एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेनों की गति 10 किमी प्रति घंटे और बढ़ाने की सहमति दी है। अब तक 100 ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती व जाती थीं। आदेश के बाद भीमसेन-झांसी रूट पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी।

सीतापुर मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12108, गोरखपुर-मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20104, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22537 और पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12533 सेंट्रल स्टेशन से होकर मुंबई जाती हैं। यह ट्रेनें कानपुर से होकर भीमसेन स्टेशन और आगे चलकर झांसी रूट पर रवाना होती हैं। 

इस रूट पर ट्रेनों के गति की जानकारी होने पर एडीआरएम इंफ्रा ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक के निरीक्षण में गति बढ़ाने योग्य पाया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों से इस पर विधिवत चर्चा की। सहमति बनने पर एडीआरएम इंफ्रा ने 10 किमी गति बढ़ाने की स्वीकृति दी। 

उन्होंने बताया इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। वह समय से पहुंचकर अपने काम निपटा सकेंगे। इस बारे में एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि भीमसेन-झांसी रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। अब तक 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल रहीं थी। इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !