MP NEWS - लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वॉर रूम तैयार, भाजपा के चुनाव प्रभारी की नियुक्ति

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा वार रूम तैयार कर दिया गया है। इसमें पदाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं तो पाया है कि राजधानी भोपाल में बनाए गए कांग्रेस पार्टी के वॉर रूम की गतिविधियां कब से शुरू होगी। 

नियुक्ति पत्र जारी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने बताया कि, आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संचालित होने वाले, केन्द्रीय वार रूम में निम्नलिखित पदाधिकारीयों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। 
डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान - चेयरमैन
श्री ललित सेन - को-चेयरमैन
श्री अलमास सलीम - को-चेयरमैन 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव प्रभारी की नियुक्ति

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। मध्य प्रदेश में डॉ महेंद्र सिंह एमएलसी को चुनाव प्रभारी और श्री सतीश उपाध्याय को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !