BHOPAL NEWS - दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान छोड़ भागे, पिछली बार चुनौती स्वीकार की थी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सबसे पावरफुल नेता, राजनीति के चाणक्य, चुनावी अखाड़े के पहलवान और ऐसे तमाम अलंकरण से संबोधित किए जाने वाले दिग्विजय सिंह चुनाव का मैदान छोड़कर भाग गए। उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पिछली बार उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए भोपाल सीट से नामांकन फॉर्म भरा था। 

दिग्विजय सिंह, ना भोपाल से चुनाव लड़ेंगे ना राजगढ़ से

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की हार के प्रमुख तीन कारण में से एक श्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ के खिलचीपुर में मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न इसलिए नहीं आता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं। अभी सवा दो साल मेरे पास हैं।' राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? इसके जवाब में पूर्व CM ने कहा, 'ये पार्टी तय करेगी।' (उल्लेख करना अनिवार्य के विधानसभा चुनाव राजगढ़ की सभी पांच विधानसभा सीटों पर श्री दिग्विजय सिंह ने अपनी पसंद के प्रत्याशी उतारे थे। इस सीट पर श्री दिग्विजय सिंह का व्यक्तिगत प्रभाव भी माना जाता है परंतु सभी पांचो सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव हार गई।)। 

2019 में चुनौती स्वीकार की थी, चारों खाने चित पहलवान 

सन 2003 के विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि यदि सरकार नहीं बन पाया तो 10 साल के लिए राजनीति से संन्यास ले लूंगा। बाद में उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा में संशोधन किया और कहा कि चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा। रिकार्ड बताते हैं कि इस चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने श्री दिग्विजय सिंह को दुत्कार कर निकाल दिया। इस घटना के 16 साल बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैं चुनौती स्वीकार करता हूं और भोपाल सीट को जीत कर दिखाऊंगा। नामांकन पर्चा भरा और विश्व हिंदू परिषद की बीमार और दिव्यांग साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

चुनाव हारने के बाद भी श्री दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय रहे, लेकिन अब लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के निर्धारण से पहले खुद मैदान छोड़कर भाग गए। औपचारिकता के लिए भी नहीं कहा कि, मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!