MP NEWS - भाजपा प्रत्याशी ने परंपरागत वोटर को दुत्कारा, वीडियो वायरल, निराशा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ओवर कॉन्फिडेंस में नजर आए। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्के वोटर को पूरे गांव के सामने दुत्कार दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके कारण भाजपा के परंपरागत मतदाता चिंतन कर रहे हैं कि क्या सचमुच पार्टी इतनी ज्यादा बदल गई है।

भाजपा के मंत्री ने कहा-इस बार कांग्रेस को वोट दे देना

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, चुनाव जनसंपर्क के दौरान एक युवक अपने विधायक एवं मंत्री से पिछले चुनाव में किए गए वादों का हिसाब मांग रहा है। उसने कहा कि आपने यह सड़क बनाने का वादा किया था, बन गई क्या। इस सवाल पर भाजपा प्रत्याशी श्री कमल पटेल भड़क गए, बोले बन गई। युवक ने कहा कि कागज पर नहीं जमीन पर बनानी है।भाजपा के मंत्री श्री कमल पटेल ने पूरे गांव के सामने युवक को दुत्कारते हुए कहा कि जा तू कांग्रेस को वोट दे देना। यह जवाब सुनकर युवक नाराज नहीं बल्कि निराश हो गया। उसने बताया कि उसका पूरा परिवारभारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोटर है।इस मतदान क्षेत्र में पटेल जाति के मतदाताओं की संख्या कम है फिर भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजय होता है।

भाजपा के परंपरागत मतदाताओं में निराशा

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी में मूल अंतर यह है कि कांग्रेस पार्टी में लाभ प्राप्त करने के लिएप्रतिस्पर्धा दिखाई देती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी मेंसम्मान सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न होता है।भाजपा में यदि कोई कार्यकर्ता गंभीर त्रुटि करता है तब भी उसे सम्मान के साथ मुख्य धारा से बाहर कर दिया जाता है। सार्वजनिक रूप से दुत्कारने की परंपरा भाजपा की नहीं है, परंतु इस चुनाव में ऐसी कई घटनाएं हुई है। इसके कारण भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत मतदाताओं में काफी निराशा है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!