MP NEWS- सतना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घबराए राहुल गांधी वापस हवाई जहाज में बैठ गए, बुलेटप्रूफ CAR मंगवाई

मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस पार्टी की हाई कमान श्री राहुल गांधी अपने ही कार्यकर्ताओं से इतना डर गए कि वापस हवाई जहाज में जाकर बैठ गए। इसके बाद हवाई पट्टी पर ही बुलेट प्रूफ CAR मंगवाई गई और उन्हें कार्यकर्ताओं से बचाते हुए जनता को संबोधित करने के लिए मंच तक ले जाया गया। 

घटना का विवरण

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने बार जा रही है, इस विश्वास के चलते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में अतिरिक्त उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी भी लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने मंगलवार 10 अक्टूबर को शहडोल में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके लिए राहुल गांधी का विमान सतना हवाई पट्टी पर उतरा। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी का स्वागत करना चाहते थे। लगभग 71 कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता हवाई पट्टी पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। लगातार नारे लगा रहे थे। यह देखकर राहुल गांधी घबरा गए। Z-PLUS सुरक्षा होने के बावजूद वह वापस अपने हवाई जहाज में जाकर बैठ। कार्यकर्ता अपना नेट का स्वागत करने के लिए बाहर खड़े रहे लेकिन राहुल गांधी बाहर नहीं निकले। 

हवाई पट्टी पर ही उनके लिए बुलेट प्रूफ कर मंगवाई गई। राहुल गांधी अपनी कर में बैठकर रवाना हो गए। राहुल गांधी के इस व्यवहार को देखकर सतना हवाई अड्डे पर मौजूद पुलिस टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से विधायक श्री शिवदयाल बागरी को भी पुलिस ने धक्के देकर हवाई पट्टी से बाहर निकाल दिया। सीसी श्री महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, बेकाबू कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ की कर के पीछे-पीछे आई थी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!