मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना- 5 विधायकों को सबसे ज्यादा फायदा और 5 को भारी नुकसान

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है। सब जानते हैं कि यह योजना चुनावी फायदे के लिए शुरू की गई है। हम बताते हैं आपको मध्य प्रदेश के उन पांच विधायकों के नाम जिन्होंने इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है और उन पांच विधायकों के नाम भी जिन्होंने ध्यान नहीं दिया और अब भारी नुकसान हो सकता है। 

5 विधायक जिन्हें लाडली लक्ष्मी योजना का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक श्री रामेश्वर शर्मा को इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। क्योंकि श्री शर्मा की विधानसभा में 2018 के मुकाबले सर्वाधिक 39037 नवीन महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं को विधायक के समर्थकों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाया गया और उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाए गए। बिल्कुल यही फार्मूला भाजपा के कई विधायक कौन है अपनाया है। इस लिस्ट में टॉप फाइव में श्री रामेश्वर शर्मा के अलावा चार अन्य भाजपा विधायक इस प्रकार हैं:- 
श्री तुलसीराम सिलावट- इंदौर की सांवेर विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता। 30060 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
श्री महेंद्र हार्डिया- इंदौर पांच विधानसभा से विधायक एवं भाजपा नेता। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री सत्यनारायण पटेल के सामने केवल 1133 वोटो से जीते थे। इस बार 24578 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। 
श्री विश्वास सारंग- भोपाल की नरेला विधानसभा से विधायक एवं भाजपा नेता। 23428 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 
श्रीमती कृष्णा गौर- भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक एवं भाजपा नेता। 23155 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 

पांच विधायक जिनकी सीट लाडली लक्ष्मी योजना के कारण खतरे में

श्री जीतू पटवारी, इंदौर की राऊ से विधायक एवं कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार। 35782 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। हालांकि पटवारी के बारे में तो यह भी कहा जा सकता है कि उन्होंने भाजपा विधायकों की तरह अपने क्षेत्र की महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाकर लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाया होगा। यानी फायदा भी हो सकता है। 
श्री मुकेश रावत पटेल अलीराजपुर से विधायक एवं कांग्रेस नेता। 23849 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। 
श्री ग्यारसीलाल रावत सेंधवा विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस नेता। 23073 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। 
श्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस के नेता के क्षेत्र में 22985 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 
श्री सुरेंद्र सिंह नवल सिंह शेरा भैया बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता के क्षेत्र में 22248 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। 

माना जा रहा है की लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ पाने वाली महिलाएं चुनाव में भाजपा को वोट देकर इस योजना का धन्यवाद अदा करेंगी। यदि ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और उपरोक्त पांचो सीटों पर कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!