MP NEWS- अलीराजपुर में महिला शिक्षक की हत्या, आरोपी वकील का घर तोड़ने की तैयारी

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में शासकीय स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों की संख्या 6 थी। सभी ने लाठियों से हमला किया। आरोपियों में एक वकील भी है। पुलिस ने 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इनके घर तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रॉपर्टी विवाद- जमीन के दाम बढ़े तो सौदा बदल दिया

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के उमराली नाका निवासी 47 वर्षीय बसंतीबाई पत्नी केसरसिंह शासकीय विद्यालय लक्ष्मणी में पदस्थ थीं। शनिवार शाम स्कूल से ग्राम हरसवाट स्थित अपने खेत में पहुंची थीं। यहां आरोपितों से उक्त खेत को लेकर विवाद हो गया। यह जमीन उन्होंने वर्ष 2010 में आरोपित पक्ष से खरीदी थी। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने जमीन के दाम बढ़ जाने को लेकर भूमि पर अपना दावा किया और विवाद करने लगे। बात बढ़ी और आरोपितों ने बसंतीबाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने ग्राम हरसवाट निवासी चमबाई, आलीराजपुर निवासी एडवोकेट ज्ञानेश्वर परिहार सहित छह लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। 

पुलिस ने बताया कि, चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। शेष दो आरोपितों को तलाशा जा रहा है। आरोपितों में एक नाबालिग है। मामले में आरोपितों के अवैध निर्माण तोड़ने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। नगर पालिका प्रशासन ने आरोपित एडवोकेट परिहार और ग्राम पंचायत हरसवाट ने चमबाई को नोटिस जारी किया है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!