Turtle और Tortoise में क्या अंतर है - Bhopal Samachar GK

0

What is the Difference between Turtle and Tortoise

यदि इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेटर का उपयोग करेंगे तो Turtle और Tortoise दोनों शब्दों का हिंदी अर्थ कछुआ मिलेगा। अब सवाल यह है कि एक कछुआ के लिए अंग्रेजी में दो शब्द क्यों बनाए गए। और जवाब है जीव विज्ञान के कारण। बायोलॉजी के अनुसार दोनों में अंतर होता है। तो चलिए आज 2 मिनट से भी कम समय में यही जानने की कोशिश करते हैं।

कछुआ भी मगरमच्छ, छिपकली, साँप का ही रिश्तेदार है

Turtle और Tortoise दोनों को ही जंतु जगत (Animal Kingdom) के संघ- सरीसृप (Phylum - Reptilia) के अंतर्गत रखा गया है। यानी कछुआ भी मगरमच्छ, छिपकली, साँप का ही रिश्तेदार है। इन सभी की स्टडी को (Study of Reptiles) हेर्पटोलॉजी (Herpatology) कहा जाता है। इन सभी रेप्टाइल्स की उत्पत्ति कार्बोनिफरस पीरियड (Carboniferous Period) में हुई थी और Mesozoic Era  को" Golden Age Of Reptiles" कहा जाता है। 

Difference Between Turrle and Tortoise 

Turtle जिसे जंतु विज्ञान (Zoology) की भाषा में Chelon (चिलोन) कहा जाता है, जो पूरी तरह Marine है, यानी समुद्री पानी में ही रहता है। जबकि Tortoise जिसे जंतु विज्ञान की भाषा में Testudo (टेस्तुडो) कहा जाता है पूरी तरह से Terrestrial है, यानी जमीन पर ही रहता है। यानी की Turtle तैरता है और Tortoise जमीन रेंगता है। 

सरल हिंदी में यह कि, Turtle और Tortoise कछुआ की दो प्रजातियों के नाम है। Turtle यानी पानी में तैरने वाला कछुआ और Tortoise यानी जमीन पर चलने वाला कछुआ। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!