BHOPAL NEWS- रोड एक्सीडेंट, महिला शिक्षक की मौत, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा घायल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ एक महिला शिक्षक और सहायक संचालक स्कूल शिक्षा राजगढ़ जिले में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस हादसे में महिला शिक्षक की मृत्यु हो गई जबकि सहायक संचालक स्कूल शिक्षा गंभीर रूप से घायल है। दोनों दंपत्ति थे और समधी के घर शोक व्यक्त करने गए थे। 

समधी के घर शोक व्यक्त करने गए थे

52 वर्षीय निशा शर्मा पति संजय राम मंदिर के पास टीला जमालपुरा में रहती थीं। निशा घर के पास स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। उनके दो बेटे हर्षित और अंकित हैं। हर्षित गुड़गांव में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में है और अंकित आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर है। पति संजय शर्मा स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं। घायल संजय के छोटे भाई अजय शर्मा ने बताया कि भईया - भाभी, अंकित की पत्नी के नाना का स्वर्गवास होने पर गुरुवार को ही कार से कुरावर गए थे। देर शाम साढ़े सात बजे दोनों वहां से लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार पलट गई। कार खंती में जा गिरी। 

हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कंधे की हड्डियां टूट गईं। उनका भोपाल के एलबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा ग्राम खरदोन कलां सेमन की पुलिया पर हुआ। जहां निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के बाद मिट्टी सड़क पर बिखरी थी। बारिश के कारण सड़क चिकनी हो गई। सड़क पर कार बेकाबू होकर रोड किनारे बनी खंती में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायल दंपति को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया था। सिविल अस्पताल कुरावर में डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया था। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!