MP NEWS- कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के टिकट वितरण का फार्मूला बताया, कर्नाटक से कॉन्फिडेंस

Madhya Pradesh Chunav politics news

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सीएम कैंडिडेट कमलनाथ का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है। आज उन्होंने पत्रकारों के बीच कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण का फार्मूला बताया। 

इस बार कोई गलती नहीं करेंगे, सबको महत्व मिलेगा

कमलनाथ ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण बड़ी देखभाल के बाद होगा। हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का चयन चुनौतीपूर्ण है और हम हर बात को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना तो कोई मुझे प्रभावित कर सकता है और ना ही कोई मेरे ऊपर दबाव बना सकता है। स्थानीय संगठन और कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण है। हम लगातार स्थानीय संगठन से बात कर रहे हैं। स्थानीय संगठन की सहमति किसी भी उम्मीदवार की घोषणा के लिए पहली अनिवार्य है। इसके अलावा और भी कई पैमाने हैं। 

इस दौरान सागर से BJP के पूर्व पार्षद और सागर जिला कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। टिकट की शर्त पर भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य पार्टियों से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं के प्रश्न पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जबकि इससे पहले दिग्विजय सिंह के चुके हैं कि, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक और नेता यदि वापस कांग्रेस में आते हैं तो उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !