10 मई से मेष, कर्क और सिंह राशि वालों का भाग्य परिवर्तन होगा - RASHIFAL

भारतीय ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों में विभाजित अंतरिक्ष में भ्रमण करने वाले सभी नौ ग्रह एवं 27 नक्षत्र पृथ्वी एवं मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। दिनांक 10 मई 2023 को बुध ग्रह का उदय होगा। यानी सूर्य की परावर्तित किरणें बुध ग्रह से टकराकर सीधे पृथ्वी पर आएंगी। इसके कारण मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के भाग्य में कुछ परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं तीनों राशियों पर किस प्रकार का असर पड़ने की संभावना है:-

मेष राशिफल- आय और लाभ की स्थिति

बुध का उदय होना मेष राशि के लिए शुभ होगा। बुध देव आपके एकादश भाव में उदय होंगे। इससे आय और लाभ की स्थिति कहा जाता है। इस अवधि में इनकम में वृद्धि की संभावना है। साथ ही बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं।

कर्क राशिफल- नई नौकरी, प्रमोशन अथवा विदेश से लाभ

कर्क राशि के 10वें भाव में बुध उदय हो रहा है। इस भाव को कर्म और करियर स्थिति कहा जाता है। इस समय नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही प्रमोशन भी संभव है। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। विदेश से आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशिफल- वकीलों और शिक्षकों के लिए शुभ

बुध आपकी राशि में दूसरे स्थान पर रहेगा। इस स्थान को धन और वाणी का घर कहा जाता है। इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। यदि पैसा अटका हुआ है तो इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। वकील और शिक्षकों के लिए यह समय बेहतरीन हो सकता है। 

बुध ग्रह के उपाय 

  • साबुत मूंग, हरी घास, पालक, कांस्य का बर्तन, नीले फूल, नीले या हरे रंग के वस्त्र आदि का दान करें। 
  • प्रत्येक बुधवार के दिन तन, मन और आत्मा के शुद्धिकरण के लिए व्रत करें। 
  • नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां गाय को खिलाएं। 
  • पक्षियों को दाना और पानी डालकर उनकी सेवा करें। 
  • बुध को प्रसन्न करने के लिए किन्नरों की सहायता करें। 
  • कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करें। 

उद्घोषणा:- यह जानकारी केवल उन लोगों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करते हैं। यदि किसी राशि का व्यक्ति वह कर्म नहीं कर रहा है, जिससे लाभ होने की संभावना है तब शुभ योग होने की स्थिति में भी लाभ नहीं होगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !