BHOPAL में महेश्वरी हैंडलूम उत्सव 2023 प्रदर्शनी शुरू - MP NEWS

0

Bhopal Maheshwari Handloom exhibition news

भोपाल। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रोजेक्ट हैण्ड मेड इन इण्डिया महेश्वर (मध्य प्रदेश) क्लस्टर द्वारा मानस भवन पॉलिटेक्निक चोराहा भोपाल में 2 दिनी हैंडलूम प्रदर्शनी का शुभारम्भ 25 मार्च 2023 को हुआ। 

महेश्वरी हैंडलूम परिधान बहुत ही महीन धागों से बुने जाते हैं

महेश्वर के हैंडलूम कारीगर अपनी पुरातन कल को अभी भी जीवित रखे हुए अपनी परम्परा, कला और संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचा रहे हैं। महेश्वरी हैंडलूम परिधान बहुत ही महीन धागों से बुने हुए और नफासत से बूटा बूटी से सजाये हुए होते है जो पहनने वाले को सुन्दर दिखाने के साथ साथ ही आरामदायक भी होते है। अधिक से अधिक लोगों को हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट की वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ये पर्यावरण हितैषी होने के साथ ही हजारों लोगों के जीवन यापन का साधन भी है। 
 
महेश्वर के बेसिक बुनकरों को मार्केट लिंकेज उपलब्ध करवाने हेतु प्रोजेक्ट हैण्डमैड इन इण्डिया द्वारा भोपाल के पॉलीटेकनिक चौराहे स्थित मानस भवन में 25 एवं 26 मार्च 2022 को दो दिवसीय हैण्डलुम प्रर्दशनी सह बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रर्दशनी महेश्वरी हैंडलूम उत्सव 2023 के नाम से सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक है। 

दावा किया गया है कि इस प्रदर्शनी में सीधे बुनकरों द्वारा अपने उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। कृपया किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले यह सुनिश्चित अवश्य करें कि वह बुनकर है, मुनाफाखोरी करने वाले मध्यस्थ नहीं है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!