GWALIOR NEWS- नगर निगम की महिला सब इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Economic Offences Wing, Gwalior
द्वारा दावा किया गया है कि उन्होंने एक छापामार कार्रवाई में नगर निगम ग्वालियर की महिला सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से प्राप्त हुई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठेकेदार सुरेश सिंह यादव एवं अतुल सिंह यादव ने सब इंजीनियर वर्षा तिवारी की शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके पास नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका है। इसका बिल पास करने के बदले सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ₹20000 बतौर कमीशन रिश्वत मांग रही है। नहीं देने की स्थिति में बिल का पेमेंट ठोक दिए जाने की धमकी दी है। 

शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के लिए अतुल सिंह को ₹5000 रिश्वत देने के लिए भेजा गया। इसके बाद दूसरे दिन शेष ₹15000 की रिश्वत देने के लिए भेजा गया। नगर निगम मुख्यालय के बाहर रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ। इसके साथ ही मौके पर मौजूद EOW GWALIOR TEAM ने सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !