INDORE NEWS- DAVV के कर्मचारी की पत्नी फांसी पर लटकी, 7 महीने पहले हुई थी शादी

इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कर्मचारी की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। 

भंवरकुआं TI शंशिकांत चौरसिया के मुताबिक कमला नेहरू होस्टल के पास बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाली संगीता बग्गा की शादी सात माह पहले ही पप्पू बग्गा से हुई थी। सोमवार शाम फांसी लगा ली। मौत के पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक संगीता का पति पप्पू बग्गा आरएनटी मार्ग स्थित युनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में पदस्थ है।

पप्पू की पहली पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। उसकी दूसरी शादी संगीता से सात माह पहले ही हुई थी। संगीता कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। पहली पत्नी से पप्पू के दो बच्चे भी थे। पुलिस के मुताबिक संगीता के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !