Indore karmchari news- कलेक्ट्रेट में सामान्य भविष्य निधि अदालत, GPF COURT

Updesh Awasthee
इंदौर
। कार्यालय प्रधान महालेखाकार मध्यप्रदेश द्वारा सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं की सामान्य भविष्य निधि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सामान्य भविष्य  निधि अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 

INDORE GOVERNMENT EMPLOYEES GPF COURT

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री टी.एस. बघेल ने बताया कि उक्त सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन 16 जनवरी 2023 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक 210 में किया जायेगा। सामान्य भविष्य निधि अदालत में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कोषालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

अभिदाताओं के जीपीएफ कटौत्रा मिसिंग सहित अन्य सामान्य भविष्य निधि संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे। सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों से अपील की गई है कि वे अपने कार्यालय के कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि संबंधी समस्यायों का निराकरण करवायें।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!