Rojgar Samachar MP- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का प्रस्ताव MPPSC को भेजा, नोटिफिकेशन जल्द आएगा

Updesh Awasthee
भोपाल
। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2053 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु रोस्टर फाइनल कर दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। कुल चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की जाएगी।

मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिये रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जायेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!