GWALIOR से VARANASI नई ट्रेन शुरु, पढ़िए शेड्यूल

ग्वालियर।
ग्वालियर-चंबल अंचल से बनारस यूपी के लिए सीधी एक ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन साप्ताहिक है और इसकी शुरुआत आज बुधवार को बनारस स्टेशन से की गई है। वापसी में 11 अक्टूबर को उधाना से यह ट्रेन चलेगी। इस नई ट्रेन के मिलने से ग्वालियर के साथ ही भिण्ड, मालनपुर, अशोक नगर व गुना के यात्रियों को बनारस जाने में आसानी होगी। बनारस से बुधवार को शुरू हुई बनारस-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार सुबह ग्वालियर पहुंची है। 

यह होगा शेड्यूल

यह ट्रेन बनारस स्टेशन से बुधवार शाम 5.50 बजे चली थी और गुरुवार सुबह 4.30 बजे के लगभग ग्वालियर पहुंची है। इसके बाद 5.53 बजे शिवपुरी पहुंची। यहां से 05.55 बजे प्रस्थान कर 07.50 बजे गुना पहुंचकर सुबह 8.00 बजे रवाना होकर 8.23 बजे रुठियाई पहुंचेगी। यहां से 08.25 बजे प्रस्थान कर 9.18 बजे ब्यावरा-राजगढ़ पहुंचकर 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 10.28 बजे शाजापुर पहुंचकर 10.30 बजे प्रस्थान कर 11.40 बजे मक्सी पहुंचेगी। सुबह 11.42 बजे मक्सी से प्रस्थान कर रात 20.35 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20961 उधना-बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को (प्रति मंगलवार) को उधना स्टेशन से सुबह 07.25 बजे प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे मक्सी पहुंचेगी। मक्सी से 4.32 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे शाजापुर पहुंचेगी। शाम 5.02 बजे शाजापुर से प्रस्थान कर 5.58 बजे ब्यावरा-राजगढ़ पहुंचकर शाम 6 बजे रवाना होगी। शाम 7.08 बजे रुठियाई पहुंचकर शाम 7.10 बजे प्रस्थान करेगी। रात 8.05 बजे गुना पहुंचकर 8.15 बजे रवाना होकर रात 9.53 बजे शिवपुरी पहुंचेगी। रात 9.55 बजे शिवपुरी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.50 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

यह स्टॉपेज होंगे

रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिण्ड, सोनी, मालनपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, ब्यावरा-राजगढ़, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम एवं बड़ोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !