Small Business Ideas- 5 से 25 लाख साल तक कमा सकते हैं, यह सस्ती 4-5 मशीन खरीद लीजिए

शादी-पार्टियों साल भर चलती है। अब तो चतुर्मास में भंडारे भी बड़ी संख्या में होने लगे हैं। हर आयोजक अपने मेहमानों को स्वादिष्ट खाना खिलाना चाहता है। इसके साथ लोग हमेशा यह भी चाहते हैं कि किसी मेहमान को किसी चीज की कमी ना पड़े लेकिन जब मेहमानों की भीड़ लगती है तो कुछ ना कुछ कम जरूर पड़ जाता है। आज अपन कुछ ऐसी मशीनों के बारे में बात करेंगे जिनके कारण कभी कुछ भी कम नहीं पड़ेगा। 

शादी पार्टियों के लिए बहुत काम की मशीनें

  • Vegetable cutter automatic machine 
  • spice grinding machine
  • Laddu peda making automatic machine 
  • Puri Roti papad making automatic machine 
  • Jalebi making automatic machine 
  • Coffee machine 
  • Panipuri making machine 
  • Pani puri filling machine 
  • Dosa making machine 

इसके अलावा भी लिस्ट बहुत लंबी है। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से सर्वे करके अपने लिए मशीनों का चुनाव कर सकते हैं। मार्केट सर्वे के दौरान आपको उन लोगों से मिलना है जो शादी पार्टियों में खाना बनाते हैं। कई शहरों में इस प्रकार के कुक को हलवाई या महाराज भी कहते हैं। खाना बनाने के ऑर्डर इन्हीं के पास आते हैं। ज्यादातर यह लोग अपनी पूंजी नहीं लगाते। बर्तन भी किराए पर ही लाते हैं। 

आप इनसे चर्चा करें और डील फाइनल करें कि जरूरत पड़ने पर आपसे मशीन किराए पर ली जाएंगी। इन मशीनों के माध्यम से ना केवल फटाफट खाना बना पाएंगे बल्कि वह अच्छा स्वाद भी दे पाएंगे। आप चाहे तो मशीनों के साथ मशीन ऑपरेटर भी भेज सकते हैं। इस बिजनेस में वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। आपको हर रोज दुकान नहीं खोलनी पड़ेगी और 5 से लेकर 25 लाख रुपए साल तक कमा सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !