MP NEWS- झाबुआ के कलेक्टर बदले, सोमेश मिश्रा भोपाल मंत्रालय अटैच, रजनी सिंह को इंदौर से भेजा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी को सुबह पद से हटाया शाम को सस्पेंड कर दिया था और आज झाबुआ का कलेक्टर बदल दिया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश के अनुसार सोमेश मिश्रा 2013 आईएएस को कलेक्टर जिला झाबुआ के पद से हटाकर मंत्रालय बुला लिया गया है। उनके स्थान पर सुश्री रजनी सिंह 2013 आईएएस को झाबुआ का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। सुश्री रजनी सिंह इंदौर राजस्व संभाग में अपर आयुक्त के पद पर काम कर रही थी। 

बताया जा रहा है कि झाबुआ कलेक्टर पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे लेकिन मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि झाबुआ के कलेक्टर और एसपी को हटाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था। कारण की तलाश की जा रही थी। सुबह अरविंद तिवारी को एसपी के पद से हटाया और शाम तक वायरल ऑडियो की जांच हो गई। अरविंद तिवारी दोषी पाए गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!