BHOPAL NEWS- दमोह का युवक गिरफ्तार, लड़की बनकर लड़की से चैट कर रहा था

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की साइबर ब्रांच ने दमोह के रहने वाले भगवान दास ठाकुर के बेटे आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लड़का, लड़की बनकर दूसरी लड़की से चैट कर रहा था। चैटिंग के दौरान इसने बड़ी ही चतुराई से उसके प्राइवेट फोटो वीडियो ले लिए और फिर ब्लैकमेल करने लगा था।

साइबर पुलिस ने बताया कि 27 साल की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह लड़की भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। लड़की ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के समय एक लड़की के साथ वह इंटिमेट हो गई थी। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए थे। दोनों सहेलियां शादी करके सारी जिंदगी साथ रहना चाहती थी, लेकिन 4 साल पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और फिर बातचीत बंद हो गई।

लड़की ने बताया कि कुछ समय पहले उसी सहेली का सोशल मीडिया पर मैसेज आया। उसने सॉरी बोला और फिर दोनों की चैटिंग शुरू हो गई। इस दौरान उसने कुछ प्राइवेट फोटो और वीडियो मांगे। पुराना रिलेशन था इसलिए फोटो वीडियो भेज दिए। इसके बाद उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 1500000 रुपए की डिमांड की। लड़की की शिकायत पर साइबर पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि लड़की नहीं बल्कि लड़का है।

साइबर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया लड़का, उसी लड़की का दोस्त है। उसे दोनों लड़कियों के बारे में सब कुछ पता था। उसने फर्जी आईडी बनाई और चैट करने लगा। फिर जब फोटो वीडियो मिल गए तो ब्लैकमेल करने लगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!