BHOPAL NEWS- सरप्राइस गिफ्ट में बेटी ने मां को अपनी लाश दी, St Joseph की छात्रा थी

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना वाले दिन बच्ची की डॉक्टर मां का जन्मदिन था। उसने फोन पर कहा था कि वह मां को सरप्राइज देने वाली है। इसके बाद फंदे पर झूल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है।

St Joseph ईदगाह हिल्स की छात्रा ने सुसाइड की 

सनखेड़ी कोलार में रहने वाली 14 साल की हिया वर्मा पुत्री हितेश वर्मा सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स में 10वीं की छात्रा थी। उसकी मां चित्रा वर्मा मानसरोवर डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट हैं। चित्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार यानी 28 जून को उनका जन्मदिन था। रोज की तरह वे कॉलेज आ गईं। हिया घर पर अकेली थी। शाम को उन्होंने बेटी को कॉल किया। उन्होंने उससे क हा कि बेटी आज मेरा जन्मदिन है। तुमने विश नहीं किया। इस पर वह बोली- मां सरप्राइज देने वाली थी। इसके बाद फोन काट दिया। 

कुछ देर बाद कॉल करने पर हिया ने फोन रिसीव नहीं किया। दो-तीन बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका से वह तुरंत घर पहुंची। यहां कमरे में हिया फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 10 बजे मिली। पुलिस ने बुधवार को पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।

डॉक्टर मां को सरप्राइज देने वाली की बेटी, फंदे पर लटकी मिली लाश

कोलार पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। हिया की आखिरी बार फोन पर बात मां चित्रा से हुई थी। चित्रा के मुताबिक वह उनके जन्मदिन के लिए सरप्राइज प्लान कर रही थी। पुलिस ने मौके से हिया का फोन जब्त किया है। पुलिस अब मोबाइल फोन की जांच कराएगी, ताकि पता चल सके कि हिया ने चित्रा के अलावा किससे बात की। अभी तक फोन से पुलिस को खास जानकारी नहीं मिली है। चित्रा ने बताया कि वह पति से अलग हो चुकी हैं। वह बेटी के साथ कोलार में रहती हैं, जबकि पति नेहरू नगर में रहते हैं। हिया इसी साल 9वीं पास करके 10वीं क्लास में गई थी। पुलिस स्कूल में भी पूछताछ कर सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!