MP बड़ी खबर- दिग्विजय सिंह के घर की तलाशी की मांग, पंचायत मंत्री ने की

भोपाल।
मध्यप्रदेश में राजनीति से संबंधित बड़ी खबर आ रही है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने दिग्विजय सिंह के घर की तलाशी की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुना कांड में फरार आरोपी राघौगढ़ किले में छुपे हो सकते हैं। 

आज दिन भर दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त युद्ध चलता रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर पुराने फोटो से हमले कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दावा किया है कि गुना में पुलिस वालों की हत्या करने वालों का दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह से डायरेक्ट कनेक्शन है। वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह एवं जयवर्धन सिंह द्वारा फोटो जारी करके कहा गया कि आरोपियों का पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया से नजदीकी संबंध है। 

गुना कांड के 2 आरोपी फरार, गृह मंत्री ने कहा सरेंडर करें 

गुना कांड में 3 पुलिस कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि नजीर बन जाए। इसके बाद एक-एक करके तीन आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और दो आरोपी भरा रहे हैं। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि अपराधी तुरंत सरेंडर करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !