BHOPAL NEWS- भाजपा के मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सड़क पर हाथ ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले से झगड़ा कर रहे थे।

BJP BHOPAL मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के खिलाफ FIR

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, बीते दिनों भोपाल में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष ने गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले विजय यादव के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अत: एमपी नगर थाना पुलिस ने बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला कर दर्ज जांच कर रही है। 

गृहमंत्री के क्षेत्र के लोगों को राजधानी में पीटा जा रहा है: अरुण यादव 

मध्य प्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि पिटने वाला गरीब व्यवसाई गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र का है। अरुण यादव ने इस मामले को पिछड़ा वर्ग की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि गृह मंत्री नरोत्तम जी आपकी गृह विधानसभा क्षेत्र के लोग भोपाल मे पीटे जा रहे है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!