बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती जबकि एक्सीडेंट कई बार होता है, यहां पढ़िए- GK in Hindi

मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियां होती है और ज्यादातर मनुष्यों के शरीर की कोई ना कोई हड्डी फ्रैक्चर हो ही जाती है। बिल्ली के शरीर में 320 हड्डियां होती है लेकिन फिर भी उसकी कोई हड्डी फ्रैक्चर नहीं होती। सवाल यह है कि बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती जबकि वह कई बार ऊंचाई से नीचे गिर जाती है। 

इंसानों के साथ रहने से बिल्ली की उम्र बढ़ जाती है

बिल्ली को इंसानों के साथ रहना पसंद है। क्योंकि बिल्ली का दिमाग 90% तक इंसानों के जैसा होता है। पिछले 9500 सालों से बिल्ली, इंसानों के साथ उनकी बस्तियों में रह रही है। यदि बिल्ली इंसानों से दूर रहती है तो उसकी उम्र 12 वर्ष होती है लेकिन यदि उसी बिल्ली को घर में पाल लिया जाए तो उसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक हो जाती है। अपन बिल्ली के शरीर का इंसान के शरीर से तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। कई मामलों में बिल्ली का शरीर, इंसान के शरीर से काफी स्ट्रांग होता है। जैसे इंसान की हार्टबीट 72 प्रति मिनट होती है जबकि बिल्ली की 110 प्रति मिनट। 

 बिल्ली कभी भी पीठ के बल नहीं गिरती

बिल्ली कई बार यहां से वहां जंप करते हुए गिर जाती है और पलक झपकते ही उठ कर भाग जाती है। बिल्ली को गिरते हुए तो सबने देखा होगा लेकिन कभी नोटिस नहीं किया होगा कि बिल्ली कभी भी पीठ के बल नहीं गिरती। वह अपने पंजों पर लैंड करती है। दरअसल बिल्ली की रीड की हड्डी में 53 जोड़ होते हैं। इसी के कारण बिल्ली का शरीर काफी लचीला हो जाता है। 65 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसके शरीर में एक भी फ्रैक्चर नहीं होता। क्योंकि वह हमेशा पैरों के बल जमीन पर गिरती है और उसके पैर एक स्प्रिंग की तरह प्रेस होकर जंप करते हैं। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बिल्ली म्याऊं करके इंसानों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अपने बच्चों या किसी दूसरी बिल्ली से बात करने के लिए कभी म्याऊं नहीं करती। एक और मजेदार बात यह है कि मादा बिल्ली राइट हैंडर होती है जबकि नर बिल्ली लेफ्ट हैंडर। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !