मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती की समय सीमा समाप्त, गजट नोटिफिकेशन में 2 साल मिले थे - MP NEWS

0
जबलपुर।
मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। हजारों चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इधर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा समाप्त हो रही है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार इसकी समय सीमा 2 वर्ष निर्धारित थी।

एक उम्मीदवार सतीश कुमार कटारे ने भोपाल समाचार डॉट कॉम को ईमेल करके बताया कि मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया सन 2018 में शुरू हुई थी। मध्य प्रदेश के राज्य पत्र दिनांक 30 जुलाई 2018 के अनुसार इस प्रक्रिया की वैधता, परीक्षा परिणाम घोषित होने की 2 वर्ष तक थी। यानी की परीक्षा परिणाम घोषित होने के 2 वर्ष के भीतर नियुक्ति एवं पदस्थापना की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जानी थी। 

शिक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम अगस्त 2019 में आया। इस हिसाब से मध्य प्रदेश के राजपत्र के अनुसार 26 अगस्त 2021 को समय सीमा समाप्त हो गई है। यदि किसी भी कारण से 6 महीने का एक्सटेंशन ले लिया जाए तब भी समय सीमा 26 फरवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। सवाल यह है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार अब क्या करेगी।  उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!