मध्य प्रदेश मौसम- हिमालय की ठंडी हवाएं आने वाली हैं, तैयार रहें - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में दीपावली की रात से ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भारत और पाकिस्तान के पंजाब वाले इलाके में प्रेरित चक्रवात बन गया था। छोटी दीपावली यानी बुधवार को चक्रवात के पूरी तरह से समाप्त हो जाने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो उत्तर की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएंगी।

भारत सरकार की मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार पिछले 2 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू कश्मीर में सक्रिय बना हुआ था। इसके कारण भारत और पाकिस्तान की सीमाओं में आने वाले पंजाब में एक प्रेरित चक्रवात बन गया था। चक्रवात में हवाओं को पूर्वी और दक्षिण पूर्वी कर दिया था। इसके कारण मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों (भोपाल एवं जबलपुर संभाग को छोड़कर) में ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत मिली थी। 

परंतु अब यह पश्चिमी भी तो आगे बढ़ रहा है। इसके कारण पंजाब में बना चक्रवात खत्म हो जाएगा। चक्रवात का प्रभाव खत्म होते ही उत्तर में स्थित हिमालय से होकर गुजरने वाली हवाएं मध्य प्रदेश तक आने लगेंगी और उत्तर की हवाएं मौसम को बदल कर रख देंगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!