2022 पर रहेगी शनि की सत्ता, पढ़िए 2022 में शनि का राशिफल

Updesh Awasthee
साल 2022 और विक्रम संवत 2079 दोनों पर इस साल शनि की सत्ता स्थापित रहेगी। शनि से संबंधित कारोबारों में बड़े परिवर्तन आएंगे। जिनकी कुण्डली में शनि लाभदायक हैं वह रंक से राजा बन जाएंगे और जिनकी पत्रिका में शनि हानिकारक हैं, यदि क्षमा नहीं मांगी तो राजा से रंक बन जाएंगे। क्योंकि दोनों अवसरों पर शनिवार है। 

2022 का शनि से संबंध 
1 जनवरी 2022 को नए साल की शुरुआत शनिवार के दिन होगी। 2 अप्रैल 2022 को विक्रम नवसंवत्सर 2079 का शुभारंभ भी शनिवार को होगा एवं शनिदेव अभी अपने स्वामित्व वाली मकर राशि में हैं और अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, उसके स्वामी भी वे ही हैं। अभी चल रहे विक्रम संवत्सर 2078 का राजा मंगल है, जबकि अगले नवसंवत्सर के राजा शनि व मंत्री बृहस्पति (गुरु) होंगे। 100 साल में 15वीं बार और 10 साल में दूसरी बार नए साल की शुरुआत शनिवार को होगी।

2022 में शनि का राशिफल

मेष- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, नेत्रों में पीड़ा हो सकती है।
वृषभ- प्रमोशन होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
मिथुन- रोजगार मिलेगा, समृद्धि बढ़ेगी। 
कर्क- तनाव रहेगा, पर समस्याएं सुलझेंगी। सिंह- मेहनत करने पर ही लाभ मिलेगा। 
कन्या- मांगलिक कार्य होंगे, खर्च बढ़ेगा। 
तुला- भूमि और भवन पर खर्च होगा। 
वृश्चिक- परिवार का सहयोग रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
धनु- मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, संतान की चिंता रहेगी। 
मकर- खर्च बढ़ेगा, सेहत का ख्याल रखें। 
कुंभ- धन लाभ, शिक्षा क्षेत्र में तरक्की, 
मीन- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, व्यवसाय में लाभ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!