सरयू की शरण में केजरीवाल, दुग्धाभिषेक एवं आरती - DELHI NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में अयोध्या के दौरे पर हैं। आज सोमवार की शाम श्री केजरीवाल ने महंतों के साथ सरयू नदी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद सरयू की आरती की। सरयू पूजन के समय केजरीवाल के साथ अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत धर्मदास आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। केजरीवाल ने करीब 1 घंटे तक सरयू के किनारे समय बिताया।




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!