GWALIOR: पत्नी ने पड़ोसन से बात नहीं करने दी, पति ने जिंदा जला दिया - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के उपनगर ग्वालियर की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की कोशिश की। महिला का पति पड़ोसी महिला से फोन पर बात करता था। जब महिला ने उसे टोका तो उसने पहले मारपीट की। फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 
   
ग्वालियर थाने के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मावई ने बता  या कि किलागेट निवासी सोनू जाटव के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध थे। वह शनिवार रात 9 बजे उससे फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी जमुना बाई ने उसे पकड़ लिया। उसने उसे टोका तो गुस्से में बेरहमी से पत्नी को पीटा। सोनू ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।महिला जलते हुए बाहर की तरफ भागी। आरोपी भाग गया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। उस पर पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

महिला को जेएएच की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद रात को आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस उसे पकड़कर ले गई। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया। महिला को बोलने में भी परेशानी हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!