FB वाले BF ने बुटीक वाली GF से 70 हजार रुपए ठगे - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में खुद काे इंजीनियर बताने वाले युवक ने फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती की। इसके कुछ समय बाद लॉकडाउन में नौकरी छूटने की बात कहते हुए महिला से उसने 70 हजार रुपए ठग लिए। महिला ने जब रुपए वापस मांगे तो उसने महिला को फेसबुक पर ब्लॉक कर मोबाइल बंद कर लिया। पहले तो महिला ने बदनामी के डर से शिकायत नहीं की। इसके बाद एक वकील से बात की और फिर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।   

सिटी सेंटर स्थित मिलेनियम प्लाजा के पास रहने वाली महिला बुटीक चलाती है। उसका पति से तलाक हो चुका है, इसके चलते महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ मायके में ही रहती है। करीब छह माह पहले महिला के फेसबुक अकाउंट पर साहिल सहगल नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। युवक खुद को पुणे में इंजीनियर बताता था। महिला से वह घंटों बात करने लगा। उसने महिला से उसका मोबाइल नंबर लिया और वॉइस कॉल से लेकर वीडियो कॉल तक करने लगा।

महिला को उसने प्रपोज भी किया, वह उसके झांसे में आ गई। 27 दिसंबर को युवक का कॉल आया कि उसकी लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से उसकी नौकरी नहीं लगी है। उसे अपने फ्लैट की किश्त भरनी है, इसके लिए 70 हजार रुपए की जरूरत है। महिला ने बाताें में अाकर तीन बार में 70 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी महिला से वह बात करता रहा। महिला को उसने 15 जनवरी तक रुपए वापस करने की बात कही थी पर लौटाए नहीं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!