SHUBHAM HOSPITAL के JD की पत्नी की 3rd फ्लोर से गिरकर मौत, हत्या की आशंका - JABALPUR NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में घरेलू विवाद में 30 वर्षीय महिला तीसरी मंजिल से कूद गई। घटना शनिवार देर रात ढाई बजे की है। सिर में आई गंभीर चोट के चलते वह कोमा में चली गई थी। रविवार दोपहर को उसने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी और दो साल की उसकी एक बेटी भी है। 

मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गढ़ा पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया है। दमोह निवासी आरती सिंह परिहार (30) की शादी तीन साल पहले शहपुरा भिटौनी निवासी विक्रांत सिंह परिहार के साथ हुई थी। विक्रांत शहर के शुभम अस्पताल में ज्वाइंट डायरेक्टर है। उनकी दो साल की बेटी है। आरती बेटी को लेकर पहले शहपुरा-भिटौनी में ही रह रही थी। दो महीने पहले ही वह शहर में शिफ्ट हुई थी। यहां विक्रांत ने अंकित अपार्टमेंट में फ्लैट लिया था। आरती को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। इसी अस्पताल में उसका पति विक्रांत सिंह परिहार ज्वाइंट डायरेक्टर है।

गढ़ा पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात ढाई बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरती ने तीसरी मंजिला से कूद कर जान देने की कोशिश की। छत से कूदने पर वह सिर के बल गिरी थी। सिर में गंभीर चोट आने के बाद वह कोमा में चली गई थी। उसे शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी होने पर रात में गढ़ा TI राकेश तिवारी पहुंचे थे। इलाज के दौरान रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।

चरित्र पर संदेह करता था डॉक्टर विक्रांत 

आरती के छत से कूदने की खबर पाकर उसकी मां सरस्वती और भाई भी दमोह से अस्पताल पहुंचे थे। रविवार को मौत के बाद उनका सब्र टूट गया। मां व भाई ने विक्रांत के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। महिला की मां सरस्वती ने बताया कि विक्रांत उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। अक्सर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक विक्रांत के चरित्र पर आरती को संदेह था। इसी को लेकर उनके बीच आए दिन कहासुनी होती थी।

तीन मंजिल अंकित अपार्टमेंट की ऊंचाई 50 फीट के लगभग है। रात ढाई बजे आरती ठाकुर छत से खुद कूदी या फिर उसे धक्का दिया गया। यह अभी जांच का विषय है। मामला संदिग्ध होने के चलते FSL की टीम मौके पर पहुंची थी। FSL की टीम ने रविवार को भी जांच की। आरती की मौत मामले की जांच गढ़ा सीएसपी ट्रेनी IPS रोहित काशवानी करेंगे। आरती की मां सरस्वती बाई और भाई के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!