मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के लिए नोटिफिकेशन - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र 2021-22 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बजट सत्र की अवधि 33 दिन निर्धारित की गई है। इसके लिए कुल 23 बैठक होंगी। बजट पर बहस के अलावा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 को पारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2021-2022 की डेट शीट

विधानसभा के मुख्य सचिव अवधेश प्रताप सिंह की तरफ से बताया गया है, मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का यह आठवां सत्र होगा। 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में आगमी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी तक प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और नियम-267 के अधीन होने वाली सूचनाएं 16 फरवरी तक प्राप्त होगी।

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम भी पेश किया जा सकता है 

सत्र के दौरान शिवराज सरकार द्वारा 'लव जेहाद' और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनाए गए ''मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020'' अध्यादेश को भी इस सत्र के दौरान पास कराया जा सकता है। इस अधिनियम को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की भी मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगित होने के कारण इस कानून को विधानसभा में पास नहीं कराया जा सका था लेकिन अब 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में इस कानून को भी पेश कराया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव हो सकता है 

शिवराज सरकार बनने के बाद से ही अब तक मध्य प्रदेश विधानसभा में अब तक स्थायी विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट सत्र के पहले हफ्ते में ही विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। इसके अलावा कई अहम विधेयक और अध्यादेश भी इस सत्र में आ सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !