BHOPAL: जूते के फीते से युवक की लाश लटकी मिली - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार रात जूते के फीते का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन तिरैया दामखेड़ा ए-सेक्टर सर्वधर्म कॉलोनी में अनीस किराना स्टोर के पास बड़े भाई महाराज सिंह के साथ रहता था। वह निजी काम करता था। महाराज सिंह गुरुवार को अपनी ससुराल गया था। रात करीब करीब साढ़े नौ बजे वह घर लौटा तो अर्जुन की पत्नी राजकुमारी ने जेठ को बताया कि अर्जुन ने अपने कमरे की कुंदी लगा रखी है और तेज आवाज में टीवी चालू करके रखा है। काफी आवाज देने के बाद भी अर्जुन दरवाजा नहीं खोल रहा। 

महाराज सिंह ने भी पहले छोटे भाई को आवाज दी। इसके बाद उसे फोन भी लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से महाराज सिंह ने छत की चादर हटाकर अपने बच्चे को कमरे में भेजकर दरवाजे की कुंदी खुलवाई। अंदर जाकर देखा तो अर्जुन जमीन पर मृत पड़ा था। उसके गले में जूते के फीते का फंदा कसा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });