मध्यप्रदेश में पहुंची पहाड़ों की बर्फीली हवाएं, पढ़िए 26 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा - MP WEATHERE FORECAST

भोपाल
। हिमालय एवं उत्तर भारत के राज्यों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। बर्फीली ठंडी हवाएं दक्षिण की तरफ बढ़ रही हैं। सोमवार सुबह लगभग पूरे मध्यप्रदेश में पहाड़ों की बर्फीली हवाएं पहुंच चुकी थी। उत्तर में स्थित ग्वालियर चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड और कोहरा छा चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 जनवरी और उसके बाद भी ठंड लगातार बढ़ती चली जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में मौजूद है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। नतीजतन, दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने लगेगा। इससे पंजाब पर बना सिस्टम समाप्त हो जाएगा। इससे हवा का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी और उत्तरी होने लगेगा। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। साहा के मुताबिक तापमान में गिरावट का सिलसिला दो-तीन दिन तक जारी रह सकता है। इस दौरान राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !