मध्य प्रदेश: अरब सागर के बादल खाली हो गए, धूप निकलेगी- ठंड बढ़ेगी - MP WEATHER NEWS

0
अरब सागर सागर मध्य प्रदेश के आसमान पर छा गए बादल बरस कर खाली हो चुके हैं। हल्की हवा के झोंकों से उड़ने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार तक आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। जो लोग कोहरा इंजॉय करना चाहते हैं उनके पास सिर्फ मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह शेष है। जिन लोगों को कड़ाके की ठंड में परेशानियां होती है उनके पास तैयारी करने के लिए सिर्फ एक शेष है।

भोपाल में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह से शाम तक कोहरा बरसता रहा। मंगलवार की सुबह भोपाल में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रह गई थी लेकिन उसके बाद कोहरा गायब होने लगा और सुबह 10:00 बजे रास्ता साफ दिखाई दे रहा था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोहरा और हल्की बारिश की संभावना है। 

बंगाल की खाड़ी के बादल मध्यप्रदेश तक नहीं आएंगे, बुधवार से तापमान गिरेगा

तापमान में गिरावट का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि दो दिन बाद तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाएगी। अभी मध्य अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। लेकिन इसका प्रदेश पर ज्यादा असर नहीं होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!